Skip to main content

आज निकलेगी पूरनपुर के रामलीला मेले की बारात

 पूरनपुर जनपद पीलीभीत में इस बार रामलीला मेले का आयोजन प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। तहसीलदार आशुतोष कुमार मेले के कंट्रोलर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को तहसील से मेला मैदान तक बारात निकलेगी। 13 अक्टूबर से मेला शुरू होगा और 25 अक्टूबर को रावण वध की लीला का मंचन होगा। 26 को राजगद्दी के साथ ही मेले का समापन होगा । इस बीच स्कूली बच्चों के कार्यक्रम व कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Comments