भाजपा नेता और सांसद वरुण गांधी के भाषण लाजवाब, ला रहे सुधार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता और पीलीभीत जनपद के सांसद वरुण फिरोज गांधी कभी अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में आए थे लेकिन अब उनके स्वर काफी बदल गए हैं। आज बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में उनके भाषण का वीडियो सुनने को मिला। जिसमें वे कह रहे थे कि वे दुश्मनी बढ़ाने वाली राजनीति नहीं करते। अगर गांव में 2 लोग लड़ गए हैं तो के कभी एक पक्ष की मदद इसलिए नहीं करते कि दूसरा व्यक्ति भी उनका ही होता है। बोले अपने लोगों को भेजते हैं कि गांव जाकर समझौता करा दो। पुलिस नहीं भेजते क्यों पुलिस दोनों पक्षों को परेशान करेगी। साथ ही वरुण गांधी ने कहा कि जिस तरीके से जो लोग हमारे साथ नहीं थे आ गए हैं उनका स्वागत है। जो हमारे पास थे और चले गए हैं उनको भी लाने का प्रयास किया जाएगा। इन सब बातों का निचोड़ यह है कि वरुण गांधी खुद में सुधार ला रहे हैं और वे अब एक परिपक्व नेता की छवि कायम करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मेरी ओर से उन्हें बड़ा नेता बनने की बहुत शुभकामनाएं।
Comments
Post a Comment